Site icon CHANNEL009

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार आज

80 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज सिटी पैलेस के शंभू निवास में हो रहा था। उनके निधन से पूरा मेवाड़ शोक में डूब गया

परिवार में कौन-कौन हैं?

अरविंद सिंह मेवाड़ अपने पीछे पत्नी विजयराज कुमारी, पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, पुत्रियां भार्गवी कुमारी, पद्मजा कुमारी, पुत्रवधु निवृति कुमारी और पौत्र-पौत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे

सोमवार सुबह 7 बजे से सिटी पैलेस में अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं। सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा शंभू पैलेस से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होते हुए आयड़ स्थित महासतियाजी पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

आज भी कई स्थान रहेंगे बंद

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के कारण सिटी पैलेस, बाजार और मोती मगरी सोमवार को भी बंद रहेंगे। इसके अलावा अंतिम यात्रा के दौरान सुबह 12 से 1 बजे तक करणी माता रोपवे, पिछोला बोटिंग, गुलाबबाग ट्रेन, फतहसागर बोटिंग और अंडर द सन फिश एक्वेरियम भी बंद रहेंगे।

पर्यटकों को लौटना पड़ा

रविवार से ही सिटी पैलेस, मोती मगरी और आसपास के बाजार बंद हैं। पर्यटक पैलेस और मोती मगरी पहुंचे लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। फतहसागर किनारे मुंबईया बाजार भी बंद रहा

Exit mobile version