
अब सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन और स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा। बोर्ड सचिव के अनुसार, कुल 968 पदों के लिए यह प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी।
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
-
अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID से लॉग-इन करना होगा।
-
भर्ती पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन और स्क्रूटनी फॉर्म के लिंक पर क्लिक कर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होंगे।
अंतिम मौका
बोर्ड ने साफ किया है कि यह फॉर्म भरने का एकमात्र अवसर है।
-
11 फरवरी के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
-
इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को फॉर्म भरने का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते फॉर्म भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने की सलाह दी गई है।
