
कानून व्यवस्था सुधारने का वादा
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर कानून व्यवस्था मजबूत की जाएगी। हर अपराध की निष्पक्ष जांच होगी और लोगों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। पुराने मामलों को दोबारा खोलकर दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया।
भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई
मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी मंत्री या अधिकारी को नहीं छोड़ा जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
घुसपैठ पर कड़ा रुख
उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि असली शरणार्थियों को सम्मान दिया जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत
भाजपा सरकार बनने पर 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया गया है, जिससे कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
रोजगार बढ़ाने का वादा
पीएम मोदी ने कहा कि उद्योग और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे, ताकि युवाओं को बाहर न जाना पड़े।
कुल मिलाकर, इन घोषणाओं के जरिए बीजेपी ने बंगाल चुनाव में बड़ा दांव खेला है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
