
कैसे हुआ हादसा?
-
दोपहर करीब 2 बजे, जब अलखराम का परिवार खेत से लौटा, उस समय घर की महिलाएं रसोई में खाना बना रही थीं।
-
सिलेंडर लीक होने से अचानक आग भड़क उठी।
-
कुछ ही पलों में पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई और फिर गैस सिलेंडर फटने से आग और भी भयानक हो गई।
दो बच्चों और एक मवेशी की मौत
-
हादसे के वक्त अलखराम का 6 साल का नाती सुमित और उसका फुफेरा भाई दीपक झोपड़ी में फंस गए।
-
परिवार के बड़े सदस्य किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन बच्चे आग में फंस गए।
-
ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चे जिंदा जल चुके थे।
-
इस हादसे में एक मवेशी की भी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
-
अलखराम के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो दिल्ली में काम करते हैं और एक गांव में रहकर खेती करता है।
-
उनकी बेटी ममता, कुछ दिन पहले ही अपने बेटे दीपक के साथ मायके आई थी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिवार के लोग दुख से बेहाल हैं।
