
मोनालिसा का वायरल होना
-
महाकुंभ मेले में मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
-
वे साधारण माला बेचने वाली लड़की थीं, लेकिन उनकी खूबसूरत कत्थई आंखें और खिलखिलाती हंसी ने सबका ध्यान खींचा।
-
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए, जिससे वे अचानक मशहूर हो गईं।
वाराणसी में हास्य कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि
-
हर साल वाराणसी के अस्सी घाट पर धुरंधर हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता है।
-
इस बार यह कार्यक्रम महाकुंभ थीम पर आधारित होगा।
-
मोनालिसा को मुख्य अतिथि बनाया गया है, लेकिन वे खुद नहीं आएंगी, बल्कि उनकी तस्वीर गेस्ट के तौर पर रखी जाएगी।
महाकुंभ से बॉलीवुड तक सफर
-
महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी और खूबसूरती को वायरल कर दिया।
-
मशहूर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनका वीडियो देखा और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया।
-
वे मोनालिसा के महेश्वर स्थित घर पहुंचे और उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन कर लिया।
अब मोनालिसा न सिर्फ सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं, बल्कि वे अपनी पहली फिल्म की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं।
