
अहमदाबाद जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। वे मध्य प्रदेश के भिंड से अहमदाबाद जा रहे थे। डेरू माता जी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खेत में जा गिरा।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
MP के युवक की इलाज के दौरान मौत
हादसे में घायल दिलीप दिवाकर, निवासी भिंड (मध्य प्रदेश), की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है, जबकि बाकी लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
