
स्ट्रीट लाइट टेंडर पर हंगामा, 5.50 करोड़ का टेंडर रद्द
नगर निगम ने शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5.50 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था, जिसे जांजगीर की उदयश्री ग्रुप कंपनी को दिया गया था। MIC सदस्य विजय ताम्रकार ने इस टेंडर पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आमतौर पर 20-25% बिलो रेट पर काम होता है, लेकिन यह टेंडर सिर्फ 2.31% बिलो रेट पर दिया गया, जिससे नगर निगम को 1.25 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता था। इस पर बैठक में जमकर बहस हुई और टेंडर को रद्द कर दिया गया।
पेयजल समेत 37 प्रस्ताव पास
नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे विकास भवन के दृष्टि सभागार में बैठक हुई।
बैठक में गर्मी को देखते हुए शहर में पानी की सप्लाई को सुधारने के लिए अहम कदम उठाने पर सहमति बनी। साथ ही, सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।
स्ट्रीट लाइट टेंडर को लेकर विवाद
बैठक में यह चर्चा भी हुई कि शहर में स्ट्रीट लाइट का ठेका भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता की कंपनी को ही मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस टेंडर को निरस्त करने का मकसद उसी नेता को नया टेंडर दिलवाना हो सकता है।
