
इन उपचुनावों के परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव और संभावित गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे थे। अब तक के नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने दो सीटों (तरारी और रामगढ़) पर जीत हासिल की, जबकि जदयू ने बेलागंज और जीतनराम मांझी की हम सेकुलर पार्टी ने इमामगंज सीट पर जीत दर्ज की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जनता ने लालू प्रसाद यादव को हरा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के चुनाव परिणामों में भी बीजेपी की जीत होगी। हालांकि, बिहार और यूपी में लालू प्रसाद को हार का सामना करना पड़ा है।”
