
उन्होंने खेल संकुल में खेल सुविधाओं, नवल सागर झील पर पर्यटन विकास, मीरा गेट, महावीर कॉलोनी, नैनवां रोड, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और पुलिस लाइन क्षेत्र में जैतसागर नाले के निर्माण का अवलोकन किया। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की।
कलक्टर ने खेल संकुल में मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण कर कहा कि सॉफ्टबॉल मैदान जल्द बनाना होगा। महावीर कॉलोनी से नैनवां रोड पुलिया तक दीवार बनाने का काम तेजी से पूरा करें। पुलिस लाइन से देवपुरा तक नाले की सफाई भी समय पर होनी चाहिए।
पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए नैनवां रोड पर बने सीडब्लूआर और विकास नगर ओएचएसआर को जन स्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन से जल्दी जोड़ने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद कलक्टर नवल सागर झील पहुंचे और वहां पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने झील के किनारे जमा कचरा साफ कराने, यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन के लिए बिजली कनेक्शन जल्दी कराने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
