Breaking News

बूंदी: सफाईकर्मी के बेटे की शादी में मायरा भरने पहुंची पुलिस, दिखी भाईचारे की मिसाल

बूंदी के हिण्डोली क्षेत्र के दबलाना थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। थाने में लंबे समय से सफाई का काम कर रही रानी बाई (गीता बाई वर्मा) के बेटे की शादी में पूरे थाना स्टाफ ने मिलकर मायरा (भात) भरकर सहयोग किया।

पुलिसकर्मियों ने रानी बाई को अपनी बहन मानते हुए उन्हें चुनरी ओढ़ाई और 21,000 रुपए का नेग दिया। इसके अलावा साड़ी और अन्य उपहार भी भेंट किए गए। सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर यह राशि एकत्रित की थी।

शादी समारोह में प्रशिक्षु डीवाईएसपी निर्मला पांड्या, थाना प्रभारी प्रिया व्यास और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए। जब पूरा थाना स्टाफ समारोह में पहुंचा तो वहां मौजूद मेहमान भावुक हो गए और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मायरे की रस्म निभाई। रानी बाई ने भी पुलिस अधिकारियों और जवानों का तिलक किया, आरती उतारी और सभी को भोजन कराया। इस पहल ने समाज में भाईचारे और अपनापन का सुंदर संदेश दिया।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?