
यू-गर्डर को विशेष वाहन से लाया गया
रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड कर्नाटक (के-राइड) ने इसे विशेष वाहन से कास्टिंग यार्ड से साइट तक लाया। इस लॉन्च से बेंगलूरु के शहरी परिवहन में सुधार होगा, जिससे लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सड़क यातायात में भी कमी आएगी।
यू-गर्डर का महत्व
यू-गर्डर एक महत्वपूर्ण संरचनात्मक हिस्सा है, जो एलिवेटेड ट्रैक बनाने में मदद करता है और अन्य सिस्टम के लिए आधार तैयार करता है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञता का अच्छा इस्तेमाल किया गया।
सुरक्षा और तैयारी
यू-गर्डर के सफल लॉन्च के लिए कई ट्रायल रन और सुरक्षा उपायों की पूरी तैयारी की गई थी। परियोजना टीम के सहयोग से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
