
मंगलवार को मंत्री और क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा और जून में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
ट्रैफिक सिग्नल और सड़क मरम्मत पर भी दिए गए निर्देश:
-
बावड़िया ब्रिज पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के आदेश दिए गए ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
-
भेल क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए भेल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मिलकर काम करेंगे।
-
एमजीएम स्कूल, अवधपुरी के पास बनने वाली सड़क में देरी पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
-
पिपलानी से खजूरीकलां तक 4 किलोमीटर लंबी नाली का निर्माण बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
-
आनंद नगर से ट्रांसपोर्ट नगर तक बन रही करीब 5 किलोमीटर की अधूरी सड़क को जल्दी पूरा करवाने को कहा गया।
-
कलेक्टर ने ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग की समीक्षा करने और उन चौराहों को चिन्हित करने को कहा, जहां सिग्नल टाइमिंग ठीक नहीं है। इसके लिए पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
यह सब कदम शहर के यातायात और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं।
