
नाले की जगह बनेगा मजबूत बॉक्स कल्वर्ट
लोक निर्माण विभाग (PWD) यहां 24 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा बॉक्स कल्वर्ट बना रहा है। अभी सड़क के आधे हिस्से में काम शुरू हुआ है। लगभग एक महीने बाद बाकी हिस्से में भी निर्माण कार्य किया जाएगा।
पहले दिन ट्रैफिक प्रभावित
काम शुरू होने के कारण पहले दिन एमपी नगर इलाके में ट्रैफिक काफी प्रभावित रहा। कई लोगों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
50 साल पुराना नाला धंस गया था
यह नाला करीब 50 साल पुराना था। 16 जुलाई 2025 को अचानक नाला धंस गया था, जिससे सड़क का लगभग 10 फीट हिस्सा टूट गया था। उस समय अस्थायी रूप से सीसी स्लैब लगाकर रास्ता बनाया गया था।
अब बनेगा स्थायी समाधान
अब यहां मजबूत सीसी बॉक्स कल्वर्ट बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में सड़क सुरक्षित रहे। इसके बनने के बाद इस रास्ते से भारी वाहन भी गुजर सकेंगे, जबकि पहले भारी वाहनों पर रोक थी।
मौके पर ही बनाया जाएगा कल्वर्ट
PWD के अधिकारियों के अनुसार पहले प्री-कास्ट कल्वर्ट लगाने की योजना थी, लेकिन इसे बाहर से मंगाना महंगा और मुश्किल था। इसलिए नया डिजाइन बनाकर मौके पर ही मजबूत कल्वर्ट बनाने का फैसला लिया गया है।
