Site icon CHANNEL009

महतारी वंदन योजना को दोबारा शुरू करने की मांग, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से किया आग्रह

गुंडरदेही (छत्तीसगढ़):
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने बालोद दौरे से लौटते समय गुंडरदेही पहुंचीं। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के आग्रह पर वे महिला एवं बाल विकास कार्यालय में रुकीं।

प्रमोद जैन ने मंत्री से महतारी वंदन योजना को फिर से शुरू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने नगर के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास के लिए भी आर्थिक सहायता की मांग की।

इस मौके पर एसडीएम प्रतिमा ठाकरे और महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक ने मंत्री का स्वागत किया।

ज्ञात हो कि हाल ही में सुशासन तिहार के तहत महतारी वंदन योजना के लिए सबसे ज्यादा आवेदन मिले थे, जिससे इसकी लोकप्रियता साफ नजर आई।

Exit mobile version