
विधि-विधान से विदाई
यात्रा से पहले खिलाड़ियों ने विधायक शैलेंद्र जैन से मुलाकात की। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ परंपरागत तरीके से सभी खिलाड़ियों को तिलक लगाया गया और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
कई अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला खेल अधिकारी प्रदीप आबिद्रा, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, नितिन बंटी शर्मा, धर्मेंद्र खटीक, पराग बजाज, विशाल खटीक, कन्हई पटेल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
यह योजना बच्चों में देशभक्ति, नेतृत्व और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
