
लकड़ी लेने गई थी जंगल
मैनपाट के बरिमा गांव की 65 वर्षीय महिला मंगलवार को पास के जंगल में जलावन की लकड़ी लेने गई थी। रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह जंगल में उसका शव मिला।
मौके पर हाथियों के पैरों के निशान मिले, जिससे अंदाजा लगाया गया कि हाथियों ने महिला को पटक कर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों में नाराजगी
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथियों के आसपास घूमने की जानकारी समय पर नहीं दी जाती, जिससे लोग अनजाने में खतरे में पड़ जाते हैं।
ग्रामीणों ने मृत महिला के परिवार को जल्द मुआवजा देने और हाथियों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
