
सरेंडर किए नक्सलियों से मिली अहम जानकारी
जनवरी 2026 में गरियाबंद जिले में आत्मसमर्पण करने वाले पुराने माओवादी कैडरों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के ओडिशा स्टेट कमेटी के नेताओं ने गरियाबंद से सटे ओडिशा बॉर्डर के पहाड़ी इलाकों में कई जगह हथियार और तकनीकी सामान छिपा रखा है।
36 घंटे तक चला तलाशी अभियान
मिली सूचना के बाद 6 फरवरी 2026 को गरियाबंद जिला मुख्यालय से पुलिस की E-30 यूनिट को मौके पर भेजा गया। टीम ने करीब 36 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान छह अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों के हथियार और उपकरण बरामद किए गए।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी और अहम सफलता माना जा रहा है
