
शहर का यातायात नगर अब डंपिंग ग्राउंड बन गया है। नगर निगम यहां दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों से रोजाना कचरा डाल रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोग और राहगीर तेज दुर्गंध से परेशान हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों का वहां रहना मुश्किल हो गया है।