

रणथम्भौर नेशनल पार्क में बाघ की साइटिंग के दौरान दो जिप्सियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा रविवार शाम को हुआ जब दो जिप्सियां तेज गति से दौड़ते हुए टाइगर देखने के लिए पार्क में घुस रही थीं। इस टक्कर में जिप्सी चालक और पर्यटक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।