
पहले खत्म हो रही थी अवधि
उनका डेपुटेशन 15 फरवरी 2026 को खत्म होने वाला था। नियम के अनुसार उन्हें अपने मूल कैडर राजस्थान लौटना था। लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार की सिफारिश और वहां की प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उनकी अवधि बढ़ा दी।
नियमों में दी गई विशेष छूट
आमतौर पर इंटर कैडर डेपुटेशन के नियम सख्त होते हैं और तय समय के बाद अधिकारी को मूल कैडर में लौटना पड़ता है। लेकिन इस मामले में नीति में ढील दी गई है। इससे साफ है कि जम्मू-कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों में उनकी भूमिका को अहम माना गया है।
कुलगाम में डिप्टी कमिश्नर के रूप में जिम्मेदारी
अतहर आमिर खान इस समय जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ भी रह चुके हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में उनकी सराहना हुई थी।
राजस्थान से जुड़ा है मूल कैडर
अतहर आमिर खान यूपीएससी 2016 में रैंक 2 हासिल कर चर्चा में आए थे। उनका मूल कैडर राजस्थान है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान में की थी और भीलवाड़ा के बदनोर में एसडीएम तथा जयपुर जिला परिषद के सीईओ जैसे पदों पर काम किया है। साल 2021 में वे डेपुटेशन पर जम्मू-कश्मीर गए थे।
राजस्थान में वापसी का इंतजार
राजस्थान प्रशासन में यह चर्चा थी कि फरवरी 2026 में वे वापस लौटेंगे। लेकिन अब नए आदेश के बाद उनकी वापसी कम से कम एक साल और टल गई है। राज्य को उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा।
