
राज्य सरकार ने मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के पैतृक गांव खोहरा मुल्ला का नाम बदलकर अब मनोहरपुर कर दिया है। यह फैसला राजस्थान भू राजस्व अधिनियम की धारा 16 के तहत लिया गया है।
क्यों बदला गांव का नाम?
-
सरकार और गृह मंत्रालय की अनापत्ति (NOC) मिलने के बाद यह बदलाव किया गया।
-
यह गांव मंत्री किरोड़ी लाल मीना और विधायक राजेंद्र मीणा का पैतृक स्थान है।
-
पूर्व मंत्री गोलमा देवी की ससुराल भी इसी गांव में है।
क्या कहा गया आदेश में?
-
भविष्य में खोहरा मुल्ला को ‘मनोहरपुर’ नाम से जाना जाएगा।
-
जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि इस बदलाव की सूचना सभी विभागों और कार्यालयों को दी जाए।
गांव की खास पहचान:
-
यह गांव अपने 15 किमी के क्षेत्र में फैले पौधरोपण और करीब 3 लाख जीवित पेड़ों के कारण पहले से ही चर्चित है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया:
-
ग्रामीणों ने इस नाम बदलाव का स्वागत किया है।
-
उनका कहना है कि अब वे अपने गांव को एक सम्मानजनक और प्रेरणादायक नाम से जोड़ पाएंगे।
