
जल्द होगी बैठक
इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह चंडीगढ़ या जयपुर में राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भरतपुर के लिए भी अच्छी खबर
भरतपुर जिले में यमुना से आने वाले पानी की मात्रा अभी तय आवंटन से सिर्फ 68% ही मिल रही है। इसको बढ़ाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो यह देखेगी कि यमुना से छोड़ा गया पानी भरतपुर तक सही मात्रा में पहुंच रहा है या नहीं।
जल्द ही इस योजना पर काम शुरू होगा, जिससे राजस्थान के इन जिलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
