
Rajasthan JET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
-
‘Student Login’ सेक्शन खोलें।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें।
-
लॉगिन करने के बाद ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
परीक्षा की तारीख और समय
-
परीक्षा दिनांक: 29 जून 2025
-
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक
-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा।
जरूरी निर्देश
-
एडमिट कार्ड डाक से या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
-
एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियम ध्यान से पढ़ें और पालन करें।
-
इसे सुरक्षित रखें क्योंकि परीक्षा के दौरान यह बहुत जरूरी होगा।
परीक्षा का पैटर्न
-
सभी के लिए एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
-
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, किसी दिक्कत पर अंग्रेजी को प्राथमिकता दी जाएगी।
-
हर विषय से 40 प्रश्न होंगे।
-
सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, गलत उत्तर पर 1 अंक कटौती होगी।
-
हर प्रश्न के 5 विकल्प होंगे, प्रश्न छोड़ने पर ‘E’ विकल्प चुनें।
विषयों के अनुसार कोर्स चयन
-
बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी): PCM, PCB, PCMB या PCA में से कोई एक कॉम्बिनेशन।
-
डेयरी टेक्नोलॉजी: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जरूरी।
-
कृषि, बागवानी, वानिकी, मत्स्य, न्यूट्रिशन और सामुदायिक विज्ञान: 12वीं की स्ट्रीम के अनुसार तीन विषय चुनने होंगे।
अन्य जानकारी
-
परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र अपने पास रख सकते हैं, लेकिन OMR शीट परीक्षा केंद्र में ही जमा करनी होगी।
-
परीक्षा के लिए कोई खास पाठ्यक्रम निर्धारित नहीं है, पर सूचना पुस्तिका में सामान्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
