
♈ मेष राशि
आज व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में खर्च बढ़ सकता है। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 9
♉ वृषभ राशि
आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। काम में सफलता मिलने पर बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार में छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 7
♊ मिथुन राशि
आज महत्वपूर्ण मुलाकातें होंगी। यात्रा के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। भाई-बहनों से तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 6
♋ कर्क राशि
बातचीत में समझदारी रखें। विरोधी फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। नए समझौते अभी टाल दें। पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
लकी नंबर: 8
♌ सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम या नौकरी में सफलता मिल सकती है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 2
♍ कन्या राशि
काम की तारीफ होगी। नई योजनाएं बन सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें। रिश्तों में दूरी से मन दुखी हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 3
♎ तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नया आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 2
♏ वृश्चिक राशि
दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचें। शेयर बाजार में सावधानी रखें। छोटी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: महरून
लकी नंबर: 1
♐ धनु राशि
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। समाज में सम्मान मिलेगा। नियमों का पालन करें।
शुभ रंग: गहरा भूरा
लकी नंबर: 6
♑ मकर राशि
व्यवसाय में पैसों की जरूरत पड़ सकती है। घर में कुछ निराशा मिल सकती है। वाहन पर खर्च हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
लकी नंबर: 2
♒ कुंभ राशि
सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से फायदा होगा। फिजूल खर्च से बचें।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 5
♓ मीन राशि
काम में सतर्क रहें। छोटी गलती भी परेशानी दे सकती है। जांच या निरीक्षण की संभावना है। व्यापार में सावधानी रखें।
शुभ रंग: केसरिया
लकी नंबर: 4
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। समझदारी और धैर्य से काम लेने पर लाभ मिल सकता है।
