Site icon CHANNEL009

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उन्होंने एम्स जोधपुर में 11:52 बजे अंतिम सांस ली।

एम्स जोधपुर ने एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल प्रशासन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से फ्लाइट के जरिए सुबह 10:30 बजे जोधपुर पहुंचे और सीधे अपने घर गए, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य पहले से मौजूद थे।

दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी थे और वे पहले सरपंच भी रह चुके हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा –
“माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊलाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

Exit mobile version