
क्यों प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार–पालनपुर सेक्शन में मावल और श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर बदले जाने का काम किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को रेलवे ब्लॉक लिया गया है।
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
-
जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस (14821/14822)
-
गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर–साबरमती) शुक्रवार को केवल आबूरोड तक चलेगी।
-
गाड़ी संख्या 14822 (साबरमती–जोधपुर) शनिवार को आबूरोड से जोधपुर के बीच ही चलेगी।
-
आबूरोड से साबरमती के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
-
-
साबरमती–जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (12462)
-
शुक्रवार को यह ट्रेन साबरमती स्टेशन से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
-
निर्धारित समय: शाम 4.55 बजे।
-
-
भगत की कोठी–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल (09084)
-
शुक्रवार को यह ट्रेन 3 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
-
निर्धारित समय: सुबह 11.30 बजे।
-
-
हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस (14707)
-
शुक्रवार को जोधपुर से आबूरोड के बीच 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।
-
यात्रियों को मिली राहत की खबर
-
कामाख्या–भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस (15624/23)
-
इस ट्रेन में अस्थायी रूप से एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।
-
कामाख्या से: 6 फरवरी से 24 अप्रैल तक (12 ट्रिप)
-
भगत की कोठी से: 10 फरवरी से 28 अप्रैल तक (12 ट्रिप)
-
-
भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (04827/28)
-
पहले यह ट्रेन फरवरी 2026 तक चलनी थी, अब मार्च 2026 तक चलेगी।
-
भगत की कोठी से: 7 से 28 मार्च (4 ट्रिप, शनिवार)
-
बांद्रा टर्मिनस से: 8 से 29 मार्च (4 ट्रिप, रविवार)
-
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
