
जांच में 12 लोग शामिल पाए गए
कोर्ट में पेश जांच रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में रेलवे स्पोर्ट्स सेल के सचिव सहित कुल 12 कोच और खेल प्रभारी शामिल पाए गए। इसके बाद दो कर्मचारियों के खिलाफ मेजर चार्जशीट और 10 कर्मचारियों के खिलाफ माइनर चार्जशीट जारी की गई।
दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
इस मामले में श्रीकांत पाढ़ी (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्पोर्ट्स सेल के सचिव) और वाय नागू राव (टेक्नीशियन-1) के खिलाफ मेजर चार्जशीट जारी की गई है।
अन्य कर्मचारियों को माइनर चार्जशीट
इसके अलावा सुभाष कुमार, बी अनिल कुमार, सुमित कुमार, पी तुलसी राव, विकास ठाकुर, पुरेंद्र साहू, ओपी यादव, पी ईश्वर राव, देवेंद्र यादव और पीके तिवारी समेत अन्य कर्मचारियों को माइनर चार्जशीट दी गई है।
क्या था पूरा मामला
दरअसल रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, लेकिन वहां शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
हाईकोर्ट ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता बताया। कोर्ट ने कहा कि खिलाड़ियों के अभ्यास स्थल को शराब पार्टी की जगह बनाना अनुशासन और सार्वजनिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है। इससे खेल स्थलों की गरिमा और पवित्रता पर भी असर पड़ता है।
