
DRI अधिकारियों ने बताया कि तस्कर पेंट की बेल्ट में बनी पॉकेट में सोना छिपाकर ला रहे थे। एक तस्कर को जयपुर जंक्शन से, दो को जयपुर एयरपोर्ट से और चौथे को कोलकाता रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, सोना लेने आए 2 रिसीवर को भी जयपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार सभी आरोपी नागौर के रहने वाले हैं। सोने की तस्करी बांग्लादेश के रास्ते भारत में की जा रही थी। DRI पहले भी रेल मार्ग से आ रहे गोल्ड पर कार्रवाई कर चुका है। DRI की इस कार्रवाई के बाद गोल्ड तस्करों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस बार तस्कर और रिसीवर दोनों ही DRI के शिकंजे में फंसे हैं। दोनों से हुई पूछताछ के बाद, DRI की टीम जल्द ही स्टेट फोर्स के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन करने का प्लान बना रही है।
