
यह योजना जुलाई 2024 से शुरू हुई थी और अब तक महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिल रहे हैं। जून महीने की किश्त जुलाई के पहले सप्ताह में खातों में भेजी गई है। इसके लिए 3600 करोड़ रुपये के फंड को जून के अंत में मंजूरी मिली थी। हालांकि, कुछ महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके खातों में अभी तक जून की किस्त नहीं आई है।
अब सवाल यह है कि जुलाई की किस्त कब मिलेगी? रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई की राशि इस महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह तक खातों में जमा कर दी जाएगी।
वहीं, विपक्ष के इस योजना को बंद करने के दावे पर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि पहले विपक्ष कहता था कि यह योजना शुरू नहीं होगी, लेकिन हमने इसे सफल बनाया। अब वे कहते हैं कि योजना दो महीने में बंद कर दी जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि यह योजना बंद नहीं होगी बल्कि इसका पैसा बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत 21 से 65 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। अब तक 12 किश्तों में 18,000 रुपये दिए जा चुके हैं और महिलाएं जुलाई की किस्त का इंतजार कर रही हैं।
