
गांव जाने की बात कहकर निकला था
मृतक छात्र की पहचान सागर माली (16) के रूप में हुई है। वह बामन बड़ौदा झोल का रहने वाला था। मंगलवार दोपहर करीब 12:50 बजे उसने अपने रूममेट से कहा कि वह गांव जा रहा है। लेकिन वह गांव जाने की बजाय रेलवे ट्रैक की ओर चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह इनदावा टनल के पास काफी देर तक ट्रैक के आसपास घूमता रहा। तभी अजमेर से गंगापुर सिटी की ओर जा रही डेमू ट्रेन वहां पहुंची। जैसे ही ट्रेन पास आई, छात्र ने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पहचान होने के बाद परिजनों को खबर दी गई। छात्र के पिता खेती और पिकअप चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
कारणों की जांच जारी
इतनी कम उम्र में इस तरह का कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
