
इस योजना के तहत, वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रा, आवास, और भोजन की सभी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाएंगी।
ट्रेन की विशेषताएँ:
-
इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए गए हैं और इसे राजस्थान की संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है।
-
ट्रेन का रंग केसरिया रखा गया है, जो राजस्थान की स्वर्णिम आभा को प्रदर्शित करता है।
-
एक कोच विशेष रूप से राजस्थान के सेना में योगदान को समर्पित किया गया है, जिसमें जैसलमेर वार म्यूजियम, तनोट बॉर्डर, और महाजन फायरिंग रेंज का चित्रण है।
-
पैंट्री कार में राजस्थान के खास व्यंजन जैसे कैर-सांगरी, बाजरे की रोटी, राबड़ी, लस्सी और कुल्फी भी मिलेंगे।
8 दिवसीय यात्रा:
यह विशेष ट्रेन 8 दिवसीय यात्रा के लिए रामेश्वरम् जाएगी, जहां तीर्थयात्रियों को रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, धनुषकोटि, ब्रह्मकुंड और मदुरै के मीनाश्री मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन सवाई माधोपुर से दोपहर 11.30 बजे गुजरने के बाद, लगभग 800 यात्री सवार होंगे।
आवेदन प्रक्रिया:
वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित ट्रेन से तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा, और 6,000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से पशुपतिनाथ यात्रा पर भेजा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।
