
दंतेवाड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता ने इस बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती योजना के तहत मिलने वाली यह राशि बेटियों को आर्थिक मजबूती देगी और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
बजट में महिलाओं के स्वावलंबन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, बालिकाओं की शिक्षा और पोषण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उनका कहना है कि यह बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है।
विकास के लिए भी खास प्रावधान
बजट में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, शिक्षा संस्थानों के उन्नयन और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं। इससे नगर के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं के भविष्य को भी मजबूती मिलेगी।
ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं को फायदा
बजट में ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। कौशल विकास योजनाओं को बढ़ावा, छोटे उद्योगों के विस्तार और महिला उद्यमियों के लिए आसान ऋण सुविधा जैसे प्रावधानों को सराहनीय बताया गया है।
यह बजट महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
