
तेजी से ऊपर जा रहे बाजार के लिए यह इस साल का सबसे बड़ा झटका है। जनवरी से अब तक बाजार लगभग 7 फीसदी टूट चुका है।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। निवेशकों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और अच्छे शेयरों में निवेश कर घाटा पूरा करने की सलाह दी जा रही है।
शेयर कारोबारी दीप अग्रवाल ने कहा कि अभी शेयर बेचकर बाजार से बाहर निकलना समझदारी नहीं होगी।
विशेषज्ञों की राय:
-
अरुण कोठारी, शेयर बाजार एक्सपर्ट:
“निवेशकों को झटका जरूर लगा है, लेकिन धैर्य रखें और घबराहट में बाजार से बाहर न निकलें। अच्छे शेयरों में निवेश कर नुकसान की भरपाई हो सकती है।” -
संतोष अग्रवाल, शेयर कारोबारी:
“अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ वार का असर बाजार पर पड़ा है। लेकिन उम्मीद है कि एक-दो महीने में बाजार में सुधार होगा।” -
आदित्य जैन मनयां, बीएसई/एनएसई मेंबर:
“स्थानीय निवेशकों को भी बाजार गिरने से करीब 2 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।”
बाजार गिरने की वजह:
वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) बढ़ने और अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की घोषणा से बाजार में भूचाल आ गया।
