
पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध का पानी व्यर्थ बह रहा है, इसलिए नहर बनाकर इसे टोरड़ी सागर और घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। इससे क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा। यह लंबे समय से किसानों की मुख्य मांग रही है।
अन्य मांगें
-
टोंक में नहरों का विस्तार किया जाए।
-
टोंक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए पहले स्वीकृत रेल परियोजना को तेजी से पूरा किया जाए।
-
टोंक शहर का सुनियोजित और आधुनिक विकास सुनिश्चित करने के लिए नगर विकास न्यास स्थापित किया जाए।
-
युवाओं के लिए राजकीय कृषि महाविद्यालय खोला जाए।
बजट में शामिल करने की मांग
सचिन पायलट ने सरकार से बजट प्रस्तावों में विकास कार्यों को शामिल करने का अनुरोध किया है, जिसमें शामिल हैं:
-
मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों का विकास।
-
राजकीय विद्यालयों का क्रमोन्नयन और नए विषय शुरू करना।
-
राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों का क्रमोन्नयन और नए स्वास्थ्य केंद्र खोलना।
-
टोंक के एनीकट्स की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण।
सचिन पायलट का उद्देश्य टोंक के कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करना है।
