
जानकारी के मुताबिक, कृपाल सिंह को 12 सितंबर 2023 को केंद्रीय कारागार की सुरक्षा ड्यूटी पर भेजा गया था। 7 नवंबर को ड्यूटी पूरी होने के बाद उसे वापस सिरौली थाने लौटना था, लेकिन वह बिना कोई जानकारी दिए गायब हो गया। तब से लेकर अब तक उसने न तो थाने में हाजिरी लगाई और न ही कोई सूचना दी।
एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता और कदाचार मानते हुए कृपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं।
