
इसके बाद जब फिर से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा – “यहां कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।” दरअसल, यह घटना रतलाम में आयोजित पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य आशीर्वचन कार्यक्रम के दौरान की है, जिसमें विधायक भी पहुंचे थे।
पहले भी बचते रहे हैं सवालों से
ये पहली बार नहीं है जब संजय पाठक सवालों से बचते नजर आए हों। विधानसभा सत्र के दौरान जब उनसे पत्रकार ने सहारा जमीन घोटाले को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने नमस्ते कर के वहां से चले गए। और फिर उल्टा सवाल पूछ लिया – “आप हेमा मालिनी के साथ कल डांस क्यों कर रहे थे?” यह जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए थे।
क्या है आरोप?
सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का आरोप है कि संजय पाठक ने भोपाल, जबलपुर और कटनी में सहारा ग्रुप की 310 एकड़ जमीन सिर्फ 90 करोड़ रुपये में खरीद ली, जबकि इन जमीनों की बाजार कीमत 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इन आरोपों के बाद संजय पाठक अब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की नजर में हैं।
