
बार-बार फोन कर पुलिस को डराने की कोशिश
आरोपी ने चिड़ावा थाने के सीआई आशाराम गुर्जर से लेकर एसपी तक कई बार फोन किया। उसने एक ही दिन में 12 से ज्यादा बार कॉल करके पुलिस अधिकारियों को निलंबित कराने और लाइन हाजिर करने की धमकी दी।
पुलिस कंट्रोल रूम भी आ गया झांसे में
सीआई को कंट्रोल रूम से फोन आया कि डिप्टी सीएम के घर से कॉल आ रहा है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो यह एक फर्जी कॉल निकला।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच में पता चला कि आरोपी विशाल सारस्वत, जो चिड़ावा के पुरानी बस्ती का रहने वाला है, शराब के नशे में था। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो उसने कहा कि वह डिप्टी सीएम के बेटे का दोस्त है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया।
एसपी को भी किया था फोन
आरोपी ने एसपी को भी कॉल किया था, लेकिन एसपी ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
