विश्व चैंपियन डी. गुकेश सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन एक जीत और चार ड्रॉ के बाद संयुक्त छठे स्थान पर खिसक गए। टूर्नामेंट के पहले चरण में उनकी शुरुआत संतुलित रही, लेकिन अब वापसी के लिए उन्हें अगले नौ ब्लिट्ज मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।
अमेरिका के लेवोन आरोनियन 19 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि फेबियानो कारुआना 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव हैं, जिनके 16.5 अंक हैं।
उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के वेसले सो 13.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। गुकेश और वियतनाम के लियेम ली कुआंग 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। उनसे दो अंक पीछे अमेरिका के लीनियेर डोमिनिगेज 11 अंकों पर हैं।
गुकेश के पास अब केवल नौ ब्लिट्ज गेम बचे हैं, जिनमें उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन कर वापसी करनी होगी। टूर्नामेंट का दूसरा चरण निर्णायक साबित होगा।

