Site icon CHANNEL009

सोना-चांदी महंगे हुए: जानिए कल्याण, तनिष्क, मालाबार और जॉयलुक्कास के ताजा रेट

फरवरी के पहले हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिख रहा है। 7 फरवरी को देश के कई शहरों में सोना और चांदी दोनों महंगे हुए। वहीं, अलग-अलग बड़े ज्वैलर्स के रेट में थोड़ा-बहुत अंतर भी देखने को मिला, जिससे खरीदारों को तुलना करने का मौका मिला।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का भाव

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अनुसार,

  • 22 कैरेट सोना: करीब 14,355 रुपये प्रति ग्राम

  • 10 ग्राम 22 कैरेट सोना: लगभग 1,43,550 रुपये

कंपनी ने ग्राहकों को फर्जी ऑफर और नकली लिंक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। मालाबार के रेट देशभर में लगभग एक जैसे रहते हैं।

कल्याण ज्वैलर्स में आज का रेट

कल्याण ज्वैलर्स के मुताबिक,

  • 24 कैरेट सोना: 15,660 रुपये प्रति ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: 14,355 रुपये प्रति ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: करीब 11,745 रुपये प्रति ग्राम

बीते दिन के मुकाबले कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।

तनिष्क में सोने की कीमत

तनिष्क की वेबसाइट पर 7 फरवरी को,

  • 22 कैरेट सोना: 14,395 रुपये प्रति ग्राम

  • 10 ग्राम 22 कैरेट सोना: करीब 1,43,950 रुपये

  • 18 कैरेट सोना: लगभग 11,778 रुपये प्रति ग्राम

जॉयालुक्कास में सोने का भाव

जॉयालुक्कास के अनुसार,

  • 22 कैरेट सोना: करीब 14,355 रुपये प्रति ग्राम

राज्य के टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

चांदी के ताजा दाम

चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

  • आज चांदी का भाव: करीब 2,85,000 रुपये प्रति किलो

कल जहां चांदी सस्ती हुई थी, वहीं आज इसमें फिर से बढ़त दर्ज की गई है।

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अलग-अलग ज्वैलर्स के रेट जरूर चेक करें और मेकिंग चार्ज व टैक्स की जानकारी भी पहले ले लें।

Exit mobile version