
सांसद लुम्बाराम चौधरी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में जालोर-सिरोही के भाजपा सांसद लुम्बाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समाज के प्रवक्ता किशोर पटेल गोलिया चौधरियान के अनुसार सांसद चौधरी 7 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे हुब्बल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रवासी समाज के लोग उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे शाम को आयोजित होली स्नेह मिलन और गेर नृत्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कई जनप्रतिनिधि भी होंगे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, बेलगावी के सांसद जगदीश शेट्टर, हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल के विधायक महेश टेंगिनकाई और नगर निगम के पार्षद चेतन सहदेव हिरेकेरुर भी शामिल होंगे।
दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक
इस आयोजन में राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
-
ढोल और थाली की थाप पर गेर नृत्य
-
होली के पारंपरिक लोकगीत
-
अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर होली के रंगों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाएंगे। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर देते हैं।
तैयारियों में जुटे समाज के सदस्य
कार्यक्रम की तैयारियों में समाज के अध्यक्ष सोपाराम काग आमलारी, सचिव वगताराम तरक पारलु सहित कई पदाधिकारी और सदस्य लगे हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा।
समाज के सभी परिवारों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
