
रीवा रूट पर ज्यादा ट्रेनें
रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रीवा रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए इस रूट पर 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल और रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
- रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल
- रानी कमलापति से: 8 और 12 मार्च, रात 10:15 बजे
- रीवा-रानी कमलापति स्पेशल
- रानी कमलापति से: 17 मार्च, सुबह 6:15 बजे
- रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल
- रानी कमलापति से: 12 और 15 मार्च, दोपहर 2:25 बजे
- दानापुर पहुंचेगी: सुबह 8:45 बजे
होली पर यात्रा होगी आसान
इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलेगी और त्योहार के दौरान भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।
