
पैडल, स्पीड और शिकारा बोट का मिलेगा मजा
आइकॉनिक आमेर प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन निगम ने पैडल बोट, स्पीड बोट और शिकारा बोट शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। पहली पैडल बोट मावठा झील में पहुंच चुकी है। 25 फरवरी तक स्पीड और शिकारा बोट भी उपलब्ध हो जाएंगी।
इसके बाद पर्यटक अपनी पसंद की नाव में बैठकर झील के बीच से आमेर महल की भव्यता और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
पर्यटन में बढ़ेगा रोमांच
अब तक पर्यटक केवल महल और किले की ऐतिहासिक इमारतें ही देखते थे, लेकिन बोटिंग सुविधा जुड़ने से उनका अनुभव और खास हो जाएगा। खासकर होली और पर्यटन सीजन में यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
प्रशासन का मानना है कि इस नई सुविधा से जयपुर पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
