नासिक: आईटी कंपनी TCS के नासिक कार्यालय से जुड़े एक यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी रज़ा मेमन ने उसे बार-बार परेशान किया और जब उसने इसकी शिकायत की, तो उसे मामले को “रफा-दफा करने” का दबाव बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे कहा था कि वह इस मामले को छोड़ दे।
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि उसने कई बार मौखिक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसे चुप रहने के लिए दबाव डाला गया।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

