
प्रवेश पत्र वितरण का तरीका
-
नियमित विद्यार्थी: अपने स्कूल प्रधान से प्रवेश पत्र प्राप्त करेंगे।
-
स्वयंपाठी (प्राइवेट) विद्यार्थी: अपने अग्रेषण अधिकारी के जरिए आईडी-पासवर्ड से डाउनलोड कर पाएंगे।
-
सीधे वेबसाइट से छात्र प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड कर सकते।
अयोग्य छात्रों पर रोक
-
जिन छात्रों की उपस्थिति कम है, नाम अलग है या किसी कारण से डिटेन हैं, उनके प्रवेश पत्र नहीं दिए जाएं।
-
अगर तकनीकी गलती से ऐसे छात्रों का प्रवेश पत्र बन गया है, तो स्कूल प्रधान उसे रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।
फोटो में गलती होने पर
-
अगर छात्र का फोटो गलत, अस्पष्ट या छपा नहीं है, तो स्कूल प्रधान सही फोटो लगाकर प्रमाणित कर छात्र को प्रवेश पत्र दे सकते हैं।
-
इसकी जानकारी बोर्ड को भेजनी होगी।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन
-
बोर्ड का कंट्रोल रूम 5 फरवरी से सुबह 6 बजे से शुरू होकर 11 मार्च तक 24 घंटे चालू रहेगा।
-
शिकायत या समस्या के लिए छात्र और अभिभावक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
0145-2632866, 2632867, 2632868
