
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है।
बैठक में इन विषयों पर हो सकती है चर्चा:
-
विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों को लेकर फैसला हो सकता है।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर बात होगी।
-
कोंटा IED ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा:
-
केंद्रीय गृह मंत्री 20 जून के बाद दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।
-
वे बीजापुर जाकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर सकते हैं।
👉 इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है, जिससे शासन और प्रशासन के कामकाज में तेज़ी आ सकती है।
