क्या है मामला?
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी शादी विनोद (पुत्र मांगेराम) से आर्य समाज मंदिर, फरीदाबाद में हुई थी। यह प्रेम विवाह था। विनोद आर्मी में है और शादी के बाद केवल एक माह तक उसके साथ रहा। उसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया।
महिला का आरोप है कि जब वह पुन्हाना में ससुराल में रहती थी, तो कोई भी उससे बात नहीं करता था और न ही उसे खाना देता था। पति के बुआ का लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे मारा-पीटा गया।
दहेज का दबाव और प्रताड़ना
महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपियों ने उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश भी की।
पुलिस की कार्रवाई
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।