परियोजना से होगा बुंदेलखंड का विकास
केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास होगा।
- किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
- पेयजल और उद्योगों के लिए भी पानी की सुविधा होगी।
- क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन, औद्योगिकीकरण और भूजल स्तर में सुधार होगा।
मध्यप्रदेश को होंगे ये लाभ
- 10 जिलों (छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर) के 44 लाख लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी।
- 7 लाख 18 हजार किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
- 103 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
उत्तरप्रदेश को मिलेगा फायदा
- महोबा, झांसी, ललितपुर और बांदा जिलों में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
- 21 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा।
परियोजना की खास बातें
- यह देश की सबसे बड़ी भूमिगत दाबयुक्त पाइप सिंचाई प्रणाली वाली परियोजना है।
- केन नदी पर 77 मीटर ऊंचा दौधन बांध बनेगा, जो 2,853 मिलियन घन मीटर पानी का भंडारण करेगा।
- 221 किमी लंबी लिंक नहर के जरिए केन नदी के पानी को बेतवा नदी में डाला जाएगा।
पीएम मोदी का कार्यक्रम
- 12:10 बजे: खजुराहो पहुंचेंगे।
- कार्यक्रम स्थल: मेला ग्राउंड में परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
- 20:20 बजे: वापस लौटेंगे।
अन्य घोषणाएं
प्रधानमंत्री मोदी ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे और 1,153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन करेंगे।