परीक्षा कब हुई थी?
सीए फाइनल परीक्षा नवंबर 2024 में आयोजित की गई थी। ग्रुप I की परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर को हुई थी, जबकि ग्रुप II की परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को हुई थी।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद, आप निम्नलिखित कदमों का पालन करके इसे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CA Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- ऐसा करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें।
पिछला रिजल्ट
आईसीएआई ने मई 2024 में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2024 में जारी किया था।