Site icon Channel 009

CTET Result December 2024: सीटीईटी रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करें अपना परिणाम

सीबीएसई ने दिसंबर 2024 सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा 14 और 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी और इसकी आंसर-की 1 जनवरी 2025 को जारी की गई थी।

CTET Result December 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर “CTET Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें और आईडी खोलें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा, उसे डाउनलोड कर लें।

CTET December Result: पास होने के लिए आवश्यक अंक

सीटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक लाने होते हैं:

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत (90 अंक) लाना आवश्यक है।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत (82 अंक) लाना आवश्यक है।

CTET: शिक्षक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार

  • पेपर-1 में सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
  • पेपर-2 में सफल उम्मीदवार कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए शिक्षक भर्ती के लिए योग्य होंगे।

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होते हैं, वे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में शिक्षकों के पद के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।

Exit mobile version