आवेदन की तारीखें:
- आवेदन की शुरुआत: 10 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 24 जनवरी 2025
- परीक्षा की तारीख: 23 फरवरी 2025
पदों की संख्या और विवरण:
- भूविज्ञानी (जियोलॉजिस्ट): 5 पद
- जियोफिजिसिस्ट (भूतल): 3 पद
- जियोफिजिसिस्ट (वेल्स): 2 पद
- एईई (प्रोडक्शन) मैकेनिकल: 11 पद
- एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम: 19 पद
- एईई (प्रोडक्शन) केमिकल: 23 पद
- एईई (ड्रिलिंग) मैकेनिकल: 23 पद
- एईई (ड्रिलिंग) पेट्रोलियम: 6 पद
- एईई (मैकेनिकल): 6 पद
- एईई (इलेक्ट्रिकल): 10 पद
शैक्षणिक योग्यता:
- जियोलॉजिस्ट के पद के लिए: जियोलॉजी या पेट्रोलियम जियोसाइंस में कम से कम 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- एईई पदों के लिए: संबंधित विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा:
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 26 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये।
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए शुल्क में छूट है।
चयन प्रक्रिया:
- चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) के आधार पर होगा।
- परीक्षा में सामान्य जागरूकता, संबंधित विषय, अंग्रेजी और एप्टीट्यूड टेस्ट होंगे।
- परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन के आधार पर होगा।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।